लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 25 जुलाई 2021: वैभव व प्रसिद्धि का अंक है 25, जन्मांक अनुसार देखिए अपना अंक राशिफल

Updated Jul 25, 2021 | 01:17 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
25 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal
मुख्य बातें
  • 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा।

25 जुलाई 2021 का अंक राशिफल:  आज 25 जुलाई 2021 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।  अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।

अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है।आज 25:07:2021का भाग्यांक भी 01 रहेगा।अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। बुध शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है।सूर्य व केतु मित्र नहीं है।अंक 01 के मित्र अंक 09,02 तथा 03  हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 25 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। चन्द्रमा व सूर्य का प्रभाव रहेगा।नामांक 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: केतु नस  विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 01 प्रशासन,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 09 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक 01 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी सूर्य बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय:  मंगल इस अंक का व सूर्य भाग्य स्वामी भी है।व्यवसाय में मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।                स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल