लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 25 अक्टूबर 2021: आज का भाग्यांक है 04, जानिए अंकफल और 25 अक्टूबर का अपना शुभ अंक

Updated Oct 25, 2021 | 11:22 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है सोमवार का दिन? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक।

Loading ...
25 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का है प्रतीक।
  • 25 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 04।
  • अंक 04 के मित्र अंक हैं 05, 06 और 08।

आज का अंकफल, 25 अक्टूबर 2021: आज 25 अक्टूबर 2021 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है।

25-10-2021 का भाग्यांक भी 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08  हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। गुरु व राहु का प्रभाव रहेगा।नामांक 04 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्यस्वामी हैं। गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- राहु बोन विकार से कष्ट दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 आईटी, प्रशासन, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में संघर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में पेट के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी राहु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक का व राहु भाग्य स्वामी है।व्यवसाय में राहु व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल