लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 26 जून 2022: जॉब व व्यवसाय में प्रगति कर सकते हैं यह जन्मांक वाले, यहां देखें 26 जून का अंकफल

Updated Jun 25, 2022 | 15:53 IST

Ank rashifal, Today Numerology 26 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 26 जून का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • जन्मांक 01 वालों का भाग्य स्वामी चन्द्रमा रहेगा।
  • जन्मांक 03 वालों को गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं।
  • जन्मांक 09 वालों के व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा।

आज का अंकफल, 26 जून 2022: आज 26 जून 2022 है। 26 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 06 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 26-06-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 02 जुलाई 2022: स्वास्थ के प्रति सचेत रहें ये जातक, यहां देखें इस सप्ताह का राशिफल

पढ़ें अपना 26 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 08 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शनि का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में प्रगति रह सकती है। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर व नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Also Read: Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज में इन चीजों को करें सरगी में शामिल, दिनभर नहीं लगेगी भूख-प्यास

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 प्रशासनिक व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में अंक 04 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्नोफीलिया के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- केतु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल व चन्द्रमा कफ जनित विकार दे सकता है। गुड़ व चावल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल