लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 27 दिसंबर 2021: सोमवार के दिन का भाग्यांक रहेगा 08, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Dec 26, 2021 | 14:06 IST

Ank rashifal, Today Numerology 27 December 2021: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है आज का दिन?

Loading ...
27 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • सोमवार 27 दिसंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 08।
  • अंक 09 के मित्र अंक हैं 01, 02, तथा 03।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का रहेगा संयुक्त प्रभाव।

आज का अंकफल, 27 दिसंबर 2021: आज 27 दिसम्बर 2021 है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-12-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा।

अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

27 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांस सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।शनि के द्रव्यों काले वस्त्र तथा उड़द  का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रह सकते हैं। जन्मांक 04 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। धन प्राप्ति  में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
 शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में शनि के अंक 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 07 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में सफलता का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 08 व अंक स्वामी मंगल का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व आज का अंकस्वामी मंगल जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल