लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 27 फरवरी 2022: 01अंक के जातक को मिलेगा जॉब में प्रोमोशन, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Feb 26, 2022 | 15:59 IST

Ank rashifal, Today Numerology 27 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 27 फरवरी का दिन?

Loading ...
27 फरवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 09 का स्वामी मंगल है।
  • मंगल व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।
  • अंक 08 का स्वामी शनि है।

आज का अंकफल, 27 फरवरी 2022:  आज 27 फरवरी 2022 है। 27 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी मंगल है। 27:02:2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी शनि है। मंगल व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।अंक 09 के मित्र अंक 01,02,व 03  हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय,आत्मबल व राजनीति का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 27 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:02 
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व मंगल का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 08 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: श्वांश  व नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थय:स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:::आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:उदर व श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है। 

Also Read: भारत में इन 5 जगहों पर स्थित है शनि देव के चमत्‍कारी मंदिर, यहां दर्शन करने से शनि दोष हो जाते हैं दूर
 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक 08 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व आज के अंक स्वामी मंगल का इस अंक के स्वामी शुक्र से सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::नेत्र व उदर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में केतु ,शनि व मंगल कोई नवीन कार्य दे सकता है। अंक 09 की अनुकूलता से जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।मंगल व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख के लिए तिल व उड़द का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: जॉब को मंगल व शनि नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य:मंगल उदर या रक्त
विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल