लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 30 दिसंबर 2021: सेहत के मामले में अच्छा है इन अंक के लोगों का दिन, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Dec 29, 2021 | 15:22 IST

Ank rashifal, Today Numerology 30 December 2021: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है आज का दिन?

Loading ...
30 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
  • 06 अंक वाले बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें गुरुवार का अंकफल।

आज का अंकफल, 30 दिसंबर 2021: आज 30 दिसम्बर 2021 है। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज 30-12-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। गुरु, चन्द्रमा व मंगल का परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 02, 01 तथा 09 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु धन, बल व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 30 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। आज नामांक 01 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- हेल्थ से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- अंक 02 के स्वामीग्रह चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट जॉब के लिए प्रगति का है। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में संघर्ष का संकेत है। अंक 03 का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 01 व 05 के नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व आरंभ करें भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 02 व 05 की सहायता से प्रमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है। कोई नया बिजनेस  प्रस्ताव मिल सकता है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में परिवर्तन की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख के लिये उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में मंगल व गुरु लाभ दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य-चन्द्रमा व मंगल स्वास्थ्य लाभ में रुकावट दे सकता है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल