लाइव टीवी

अंक ज्योतिष 31 अगस्त 2021:1 जन्मांक वालों को सूर्य व शनि का है सपोर्ट, जानिए आज का अंक राशिफल और भाग्यांक

Updated Aug 30, 2021 | 16:24 IST

Ank rashifal, Today Numerology 31 August 2021: अंकफल अनुसार आपका मंगलवार का दिन कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष अनुसार जिस दिनांक को आपका जन्म हुआ, आपका जन्मांक 01 से 09 के मध्य वही होता है।

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि ,बुध, शुक्र व राहु आपस में परम मित्र हैं।
  • 31 अंक वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।
  • अंक 08 के मित्र अंक 04,06 तथा 07 हैं।

आज का अंकफल 31 अगस्त 2021: आज 31 अगस्त 2021 है। 31 का संयुक्त अंक03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है।

31:08:2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि ,बुध, शुक्र व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 08 के मित्र अंक 04,06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08न्याय, धर्म,  आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 31 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:02 
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व शनि का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की प्राप्ति  के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 01 व 02 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक 04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:::व्यवसाय में केतु व शनि कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।



Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 01 तथा 03 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य:उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल