लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 31 मार्च 2022: स्वास्थ्य के प्रति इन जन्मांक वाले लोगों को रहना होगा सचेत, देखें अपना अंक राशिफल

Updated Mar 30, 2022 | 16:55 IST

Ank rashifal, Today Numerology 31 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 31 मार्च का दिन?

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 31-03-2022 का भाग्यांक  04 रहेगा।
  • जन्मांक 01 वालों को उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
  • जन्मांक 04 वाले स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

आज का अंकफल, 31 मार्च 2022: आज 31 मार्च 2022 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 31-03-2022 का भाग्यांक  04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु, बुध, शुक्र, शनि व केतु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 धर्म,  आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: वैवाहिक जीवन, प्यार और रोमांस आदि का दाता है शुक्र ग्रह, इस उपाय से कुंडली में करें इसे मजबूत

पढ़ें अपना 31 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व राहु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पद प्राप्ति के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Also Read: Lord Shiva: कौन हैं शिव और क्यों शिवलिंग होता है काला, जानें इस पर दुग्धाभिषेक का क्या है मतलब

Ank rashifal today: जन्मांक 04 
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05 
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व राहु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल