लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 31 अक्टूबर 2021: 01 अंक वालों को जॉब व बिजनेस में मिलेगी तरक्की, जानें क्या कहते है आपके अंक

Updated Oct 30, 2021 | 19:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 31st October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है शनिवार का दिन? जन्मांक अनुसार यहां जानिए अपना शुभ अंक और अंक राशिफल।

Loading ...
31 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 31 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 01।
  • अंक 04 के मित्र अंक हैं 05 ,06 और 07।
  • 04 का अंक धन व आर्थिक प्रगति का है प्रतीक।

आज का अंकफल, 31 अक्टूबर 2021: आज 31 अक्टूबर 2021 है। यह एकल अंक 04 की भांति कार्य करेगा। 04 का अंक धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। इसका स्वामी राहु व्यय, वैभव व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। आज 31-10-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है।

मंगल, सूर्य व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05 ,06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- राहु व सूर्य सपोर्टिंग हैं। अंक 09 का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 09व 01 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। गुरु व राहु व्यवसाय में कोई नवीन प्रोजेक्ट दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 01 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक -06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में केतु व राहु के सपोर्ट का दिन है। जॉब में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज अंक स्वामी राहु व भाग्य स्वामी सूर्य का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में उदर व हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी शनि है। आज का दिन जॉब में विवादों से बचने का है। शनि व राहु बहुत जल्द  व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्य स्वामी सूर्य व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में नए बिजनेस डील को लेकर आशान्वित रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल