लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 5 अक्टूबर 2021: तार्किक ,शुभ व मंगलकारी होता है 5 अंक, जानिए अपना अंकफल और दिन का भाग्यांक

Updated Oct 04, 2021 | 17:10 IST

Ank rashifal, Today Numerology 5th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक।

Loading ...
5 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
  • 05 का अंक शुभ लाभ ,धर्म,शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक है।
  • शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं।

आज का अंकफल, 5 अक्टूबर 2021: आज 05 अक्टूबर 2021 है।05 का अंक शुभ लाभ ,धर्म,शिक्षा व मैथेमेटिक्स ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तार्किक ,शुभ व मंगलकारी होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 05:10:2021का भाग्यांक 02 रहेगा।

अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।05 का स्वामी बुध है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 05के मित्र अंक 04,06तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक01:
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में सूर्य व बुध बुधादित्य योग बनाते हुए प्रगति देंगे। भाग्यांक 02 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: सूर्य नेत्र से सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय::जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:गुरु,बुध व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा
प्रशासन, बैंकिंग व कारपोरेट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में चन्द्रमा व बुध के शुभ प्रभा  से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक 02 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:चन्द्रमा व केतु का सपोर्ट है।व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में भाग्यस्वामी चन्द्रमा सफलता देंगे।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है।चन्द्रमा व मंगल बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:  जॉब में  भाग्यस्वामी चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल