लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 26 अप्रैल, 2021: धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 26 का संयुक्त अंक, जानिए अंकफल

Updated Apr 26, 2021 | 06:00 IST

26 अप्रैल 2021 का अंकफल: अंक शास्त्र में जन्म का दिन ही जन्मांक की तरह कार्य करता है। यहां अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रहेगा आज दिन।

Loading ...
Ank Rashifal 26 April, 26 अप्रैल का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 26 का संयुक्त अंक।
  • यह एकल अंक 8 की तरह करेगा काम।
  • अंक 02 चन्द्रमा और 06 रखता है शुक्र का संयुक्त प्रभाव।

26 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 26 अप्रैल 2021 है। 26 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा।

आज 26-04-2021 का भाग्यांक भी 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है।सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 4,5 तथा 6 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक- 01
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।मूंग का दान करें।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय-गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 नामांक के अधिकारी से प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। बुध व शुक्र बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि व मंगल  का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल