लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 17 मई, 2021: वैभव, सफलता व प्रसिद्धि का कारक 17 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated May 17, 2021 | 05:45 IST

Ank rashifal, Today Numerology 17 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
17 मई अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 17 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 07 केतु से है सम्बद्ध।
  • वैभव, सफलता व प्रसिद्धि का कारक यह अंक है बहुत ही शुभ।
  • यह एकल अंक 08 के जैसे करेगा काम।

17 मई 2021 का पंचांग: आज 17 मई 2021 है। 17 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 07 केतु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।यह वैभव, सफलता व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी शनि है। 17-05-2021 का भाग्यांक भी 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल, सूर्य, गुरु व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।

अंक 09 के मित्र अंक 01,02 तथा 03 हैं। भाग्यांक 09  आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 17 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 03 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शनि का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: 4 जन्मांक 04-शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- राहु व शनि अनुकूल हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 08 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक 05-शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 08 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: 6 जन्मांक 06- शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व शनि कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शनि जॉब में थोड़ा तनाव दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व भाग्यस्वामी मंगल जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नामांक 02 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- स्किन विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल