लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 02 दिसंबर, 2020: चन्द्रमा व मंगल कार्यों में देंगे सफलता, जानें अपना अंकफल

Updated Dec 02, 2020 | 05:50 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 02 December 2020: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही आपका जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज सोमवार का आपका दिन।

Loading ...
ank jyotish rashifal 02 December 2020
मुख्य बातें
  • 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
  • 09 का स्वामीग्रह मंगल है।
  • आज का भाग्यांक 09 हुआ।

अंक राशिफल 02 दिसंबर:  आज 02 दिसम्बर  2020 है।  02 का  अंक बहुत ही शुभ होता है। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आज का भाग्यांक 09 हुआ। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। यह अंक 03, 09 तथा 02  मित्र अंक हैं।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। सूर्य,मंगल व चन्द्रमा का मित्र ग्रह है। यह अंक 08 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव

पढ़ें अपना 02 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01: आज का शुभ अंक:09
आर्थिक स्थिति व जॉब :आज चन्द्रमा व  मंगल जॉब में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 09 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख:आज मंगल उदर रोग से प्रॉब्लम ला सकता है।
शुभ रंग: लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02:आज का शुभ अंक:03
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज के भाग्यांक 09 का सहयोग व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा।  चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में प्रगति देगा।
स्वास्थ्य सुख:: नेत्र रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग:लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03:आज का शुभ अंक:04
आर्थिक स्थिति व जॉब:गुरु व आज का भाग्य स्वामी मंगल व्यवसाय में सफलता देंगे। आईटी व मीडिया में जॉब से सम्बद्ध लोग लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग: हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक04:आज का शुभ अंक:07
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में अंक 02 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। चन्द्रमा जॉब में प्रोन्नति में सफलता देगा।
स्वास्थ्य:  हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05:आज का शुभ अंक: 06 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब:  व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जॉब में जन्मांक 02 व 06 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।                             स्वास्थ्य: कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद व लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक06:आज का शुभ अंक:02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब:व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 01 व 03 की सहायता से सफलता मिलेगी। चन्द्रमा व मंगल व्यवसाय में  उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी

Ank rashifal today:  जन्मांक 07:आज का शुभ अंक:02 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब:  जन्मांक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों से  लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी मंगल व इस अंक के स्वामी केतु का सपोर्ट व्यवसाय के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख: मंगल उदर विकार दे सकता है।
शुभ रंग:बैगनी व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक08:आज का शुभ अंक:03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब:मंगल व शनि का प्रभाव व्यवसाय में प्रगति दे सकता है ।अंक 02 यानी चन्द्रमा के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग:नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक09:आज का शुभ अंक:02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब: इस अंक का व आज का भाग्य स्वामी मंगल व चन्द्रमा जॉब में आपके परफॉर्मेंस को लेकर आशान्वित करेगा।
स्वास्थ्य सुख: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:लाल व पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल