लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 04 नवम्बर​, 2020: 9 अंक वालों के व्यवसाय में होगा धन का आगमन, 5 वालों की हेल्थ बेहतर

Updated Nov 04, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 04 november 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज का दिन।

Loading ...
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 04 november 2020
मुख्य बातें
  • अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है।
  • आज का भाग्यांक 01 हुआ।
  • अंक 01 का स्वामी सूर्य है।

अंक राशिफल 04 नवम्बर​: आज 04 नवम्बर है। 04 का  अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है।आज का भाग्यांक 01 हुआ। अंक 01 का स्वामी सूर्य है। ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।


Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक--02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब - व्यवसाय में उन्नति होगी। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साहित रहेंगे ।अंक 07 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में भाग्यांक 01 उन्नति देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है।बैंकिंग व मीडिया में जॉब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- उदर जनित रोग से समस्या हो सकती है।
शुभ रंग-लाल व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों से लाभ दे सकते हैं।व्यवसाय अंक 01 की सहायत से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में श्वांश रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है ।आज रुके धन की प्राप्ति के लिए प्रयास करें। उड़द
का दान श्रेयष्कर है। 
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में सूर्य व राहु संघर्ष प्रदान  करेगा। जॉब में अपने उत्तरदायित्व को लेकर उत्साहित रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-आज गारमेंट्स व फाइनेन्स बिजनेस फील्ड के लोग लाभ में रहेंगे।जॉब में अंक 03 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।                      स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में भाग्यस्वामी ग्रह सूर्य व इस अंक का स्वामी केतु जॉब परिवर्तन का विचार दे सकते हैं। बिजनेस में आगे बढ़ने के शुभ अवसर हैं। स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग--पीला व लाल


Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व सूर्य बिजनेस  मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। व्यवसाय में अचानक किसी नए कार्य से लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सूर्य धन का आगमन कराएंगे।मंगल व राहु पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल