लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 05 सितंबर, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

Updated Sep 05, 2020 | 06:09 IST

Ank rashifal, Today Numerology 05 September 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल

Loading ...
ank jyotish rashifal 05 September 2020 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों को हो सकता है नेत्र विकार से कष्ट।
  • बजरंगबाण का पाठ करें 07 अंक के लोग।
  • 01 अंक के लोगों की नौकरी में प्रमोशन की सम्भावना है।

आज 05 सितंबर है। 05 अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। आज का भाग्यांक 09 हुआ। भग्यांक 09 का स्वामी मंगल हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व मंगल जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व उन्नति प्रदान करेंगे। जॉब में प्रमोशन की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज थोड़ा संघर्ष है। धन का व्यय हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल के प्रभाव से जॉब में तनाव की स्थिति होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख ठीक है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व बुध का प्रभाव व्यवसाय बेहतर करेगा। जॉब में भाग्यांक 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 05 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी। मित्रों से लाभ है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व मंगल  व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई कार्य बनेंगे।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 07 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर बुध व शनि का सपोर्ट एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। जॉब  में जन्मांक 05 का सहयोग सराहनीय है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला
 
Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व बुध व्यवसाय में सफलता देंगे। भाग्य स्वामी मंगल जॉब में परिवर्तन के चांस बना सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- बुध स्किन में एलर्जी की प्रॉब्लम दे सकता है। 
शुभ रंग- नारंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल