लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 09 सितंबर, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

Updated Sep 09, 2020 | 06:16 IST

Ank rashifal, Today Numerology 09 September 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
ank jyotish rashifal 09 September 2020 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है
  • 01 जन्मांक वालों के व्यवसाय में होगी प्रगति
  • 07 अंक वाले श्री सूक्त का करें पाठ

अंक राशिफल 9 सितंबर: आज 09 सितंबर है। 09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। भाग्यांक 04 रहेगा। मंगल चन्द्रमा व गुरु का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 09 के मित्र अंक 2,3 तथा 1 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल उदर रोग का कारक ग्रह है। उससे परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नवीन उत्तरदायित्व पद का प्रस्ताव आएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। मंगल के बीज मंत्र का जप करें। जन्मांक 01 व 09 का व्यक्ति लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-गुरु व मंगल आज जॉब में प्रगति देगा। व्यवसाय में भी संतुष्टि मिलेगी।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में लाभ का संकेत है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र विकार से परेशानी आ सकती है। अन्न का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- मंगल व बुध का सपोर्ट व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में अति व्यस्तता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें। 

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादा कार्य का तनाव मत लें। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- शनि व मंगल व्यवसाय में उन्नति देंगे। शनि व्यवसाय में भाग्यांक 04 के साथ बेहतर पार्टनरशिप दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- मंगल जांब में प्रोग्रेस देगा।भाग्यांक 04 आय में वृद्धि करेगा। मित्रों का सहयोग व्यवसाय में प्रगति देगा।
स्वास्थ्य- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल