लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 नवम्बर​, 2020: 8 अंक वालों को शनि का प्रभाव दिला सकता है प्रगति, जानें अपना अंकफल

Updated Nov 10, 2020 | 05:30 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 10 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए आज का दिन यानी रविवार अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा।

Loading ...
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 10 November 2020
मुख्य बातें
  • 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 07 हुआ, इसका स्वामीग्रह केतु है।

अंक राशिफल 10 नवम्बर​:  आज 10 नवम्बर  2020 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 हुआ।07 का स्वामीग्रह केतु है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब -आज सूर्य व केतु जॉब में थोड़ा संघर्ष प्रदान करेगा।अंक 07 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 07 का सहयोग व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में सहायक होगा।
स्वास्थ्य सुख-- शीत जनित रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व आज का भाग्य स्वामी केतु जॉब में सफलता देंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।  स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब-  व्यवसाय में अंक 01 व 07 का प्रभाव उन्नति देगा। केतु आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को  सफलता देगा।
स्वास्थ्य-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है। व्यवसाय में जन्मांक 01 व 07 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।                             स्वास्थ्य-शीत जनित  रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 03 व भाग्यांक 07 के व्यक्ति सहायता से सफलता मिलेगी। शुक्र व केतु धन का आगमन कराएगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर आज खुश रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-04 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जन्मांक 07 व 09  के व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी व इस अंक के स्वामी भी केतु का सपोर्ट व्यवसाय के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक08- आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व शनि का प्रभाव जॉब में प्रगति व नवीन पद दे सकता है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग बनेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग-सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब-मंगल व सूर्य व्यवसाय में वृद्धि कर सकते हैं।जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। अन्न दान करें।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल