लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 12 सितंबर, 2020: 07 अंक वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जानें अपना अंकफल

Updated Sep 12, 2020 | 07:03 IST

Ank rashifal, Today Numerology 12 September 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
ank jyotish rashifal 12 September 2020 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 04 अंक वाले आज श्री सूक्त का पाठ करें।
  • 07 अंक के लोगों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें 09 अंक के लोग।

अंक राशिफल 12 सितंबर: आज 12 सितंबर है। 12 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 12 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 07 होगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है। अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 12 सितंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व गुरु व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे। भगवान शिव व हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य यश तथा प्रतिष्ठा देंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्किन  से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व गुरु व्यवसाय में उन्नति व धन का आगमन कराएगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व व्यवसाय में सफलता का है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिवस है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। योग व ध्यान करते रहें। तनाव से बचें।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में कोई नया कार्य रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी भी अंक स्वामी केतु है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक01 व 03 का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में गुरु व मंगल प्रोग्रेस देंगे। मंगल व केतु  का प्रभाव आपको एक नई ऊर्जा देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल