लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 13 फरवरी, 2021:1 अंक वालों के लिए शुभ है लाल रंग, 9 अंक को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Updated Feb 13, 2021 | 05:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 13 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं, वही आपका जन्मांक होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, शनिवार का दिन।

Loading ...
ank jyotish rashifal 13 february 2021
मुख्य बातें
  • 13 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। 
  • यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • यह अंक कभी कभी देर में सफलता देता है।

अंक राशिफल 13 फरवरी 2021 आज 13 फरवरी 2021 है। 13 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी देर में सफलता देता है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। 13-02-2021का भाग्यांक 02 हुआ। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 02 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 13 फरवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक-02 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब - व्यवसाय में राहु व चन्द्रमा का प्रभाव तनाव दे सकता है।जॉब में अपने कार्य को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। जन्म अंक 03 व 06 वाले अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय है।
शुभ रंग- लाल व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में भाग्यांक 02 कोई नया बिजनेस डील देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग-सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-02व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा प्रोमोशन का लाभ दे सकते हैं।व्यवसाय में अंक 08 की सहायता से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में उदर रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-आसमानी व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग दे सकता है। शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-01 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब-बैंकिंग व आईटी सेक्टर के लोग लाभ में रहेंगे।व्यवसाय में अंक 02 व 03 का सपोर्ट लाभ देगा।                         स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- नीला व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग नया कार्य प्रारंभ 
कर सकते हैं।जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग--लाल व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व गुरु व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा।जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव की संभावना  है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग-आसमानी व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब--जॉब में मंगल किसी नवीन जिम्मेदारी को दिलवा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को चन्द्रमा  प्रोमोशन का मार्ग दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है। शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल