लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 17 नवम्बर​, 2020: बहुत ही शीघ्र सफलता देता है 17 का संयुक्त, जानिए आज का अंकफल

Updated Nov 17, 2020 | 05:50 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 17 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक पर पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए आज का दिन यानी सोमवार अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा।

Loading ...
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 17 November 2020
मुख्य बातें
  • 17 का संयुक्त बहुत ही शीघ्र सफलता देता है।
  • जिस दिनांक को पैदा हुए वहीं होता है व्यक्ति का जन्मांक।
  • जानिए आज का अंक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन।

अंक राशिफल 17 नवम्बर​: आज 17 नवम्बर है। 17 का संयुक्त बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। अंक 01 सूर्य व 07 केतु का प्रतीक है। यह अंक जॉब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज का भाग्यांक 05 है। 06 आज मित्र अंक रहेगा।

अंक 04 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक 01--आज का शुभ अंक--- 03
 आर्थिक स्थिति व जॉब -- व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अंक 01 व 04 हेल्पफुल हैं। जॉब को लेकर प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today:  जन्मांक 02--आज का शुभ अंक--09
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। आईटी व बैंकिंग से सम्बंधित जॉब में प्रोमोशन व लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख-- श्वांश के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग-- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03--आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-- भाग्यांक 05 के सहयोग से जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में गुरु व बुध सफलता देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक04--आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नए पद को लेकर आशान्वित रहेंगे। व्यवसाय में भी किसी नई डील की संभावना है।
स्वास्थ्य-  शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग--सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जांब के उन्नति में जन्मांक  05 व अंक 07 के उच्चाधिकारियों से सफलता मिलेगी। व्यवसाय
में लाभ से प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य-- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग-- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब--जॉब में अंक 05 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।
स्वास्थ्य सुख-- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में अंक 03 व 04 जन्मांक के व्यक्ति से उन्नति है। जॉब में अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08- आज का शुभ अंक--07
आर्थिक स्थिति व जॉब--  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति है। जॉब में नए चैलेंज को स्वीकार करें।
स्वास्थ्य सुख-- उदर रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग--सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक--03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब - जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलेगा। व्यवसाय में अंक 05  के सहयोग से प्रगति की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- मंगल उदर विकार दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल