लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 17 अक्टूबर, 2020: 17 का संयुक्त है बहुत ही सफलता दायी, जानें आज का अंकफल

Updated Oct 17, 2020 | 04:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 17 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वो आपका जन्मांक है जो 01 से 09 के मध्य होता है। अंक शास्त्र के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 17 october 2020
मुख्य बातें
  • 17 का संयुक्त है बहुत ही सफलता दायी
  • अंक व्यवसाय के लिए है बहुत ही ज्यादा शुभ
  • आज का भाग्यांक 04 है, 02 मित्र अंक होगा

अंक राशिफल 17 अक्टूबर​: आज 17 अक्टूबर है। 17 का संयुक्त बहुत ही सफलता देता है। यह अंक व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज का भाग्यांक 04 है। 02 आज मित्र अंक रहेगा। अंक 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव- पढ़ें अपना 17 अक्टूबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय से लाभ मिलेगा। अंक 02 व 07 हेल्पफुल हैं। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य सुख- सिद्धिकुंजिकास्तोत्र  का पाठ करने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
शुभ रंग- सफेद

अंक राशिफल- जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--09
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है।चन्द्रमा व शनि जॉब के प्रोमोशन में लाभ दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख-- श्वांश के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग-- लाल

अंक राशिफल- जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब-- भाग्यांक 04 का सहयोग रहेगा।व्यवसाय में सफलता मिल सकता है।जॉब में सूर्य व गुरु का सहयोग आईटी व मीडिया फील्ड के जॉब में सफलता देगा।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ बेहतर होगी।
शुभ रंग-आसमानी

अंक राशिफल- जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में  भी आशातीत सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य-  शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

अंक राशिफल- जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 04 से सफलता मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग-- नीला

अंक राशिफल- जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 09 का सपोर्ट सुखद है ।व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

अंक राशिफल- जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 05 से उन्नति है। जॉब से सम्बंधित किसी बात पर कोई विवाद मत करें।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद व पीला

अंक राशिफल- जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- लोहा,वस्त्र व वित्त व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति है। जॉब में नए चैलेंज को स्वीकार करें।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

अंक राशिफल- जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब-  शनि व मंगल के प्रभाव से जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- पीला व लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल