लाइव टीवी

अंकज्योतिष 19 अगस्त: 02 जन्मांक वालों के यहां होगा धन का आगमन, जानिए अपना आज का अंकफल

Updated Aug 19, 2020 | 04:15 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 19 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
ank jyotish rashifal 19 august 2020
मुख्य बातें
  • 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है
  • जॉब में अंक 04 व 06 का प्रभाव उन्नति देगा
  • 01 जन्मांक वालों को हेल्थ से प्रॉब्लम आ सकती है

अंक राशिफल 19 अगस्त: आज 19 अगस्त 2020 है।अंक 01 सूर्य व 09 मंगल का प्रतिनिधित्व करता है। 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 04 हुआ। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व गुरु जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रदान करेगा। आज का दिन नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- आज हेल्थ से प्रॉब्लम आ सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब प्राप्ति में अंक 09 का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु छात्रों को सफलता देगा वहीं  सूर्य जॉब व व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं। जॉब में अंक 04 का सपोर्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।         
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 04 व 06 का प्रभाव उन्नति देगा। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ी चिंता की बात है। जॉब में जन्मांक 01 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।                          
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में जन्मांक 02 व 05 की सहायता से सफलता मिलेगी। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।
स्वास्थ्य सुख- शुगर को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आर्थिक लाभ हो सकता है। जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब--सूर्य व शनि का प्रभाव व्यवसाय में संघर्ष देगा । जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।
स्वास्थ्य सुख- सूर्य नेत्र रोग दे सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल