लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 फरवरी, 2021: बहुत ही शुभ होता है 20 का संयुक्त अंक, जानिए क्या है आज का भाग्यांक

Updated Feb 20, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 20 February 2021
मुख्य बातें
  • आज 20:02:2021 का भाग्यांक 09 हुआ।
  • 09का स्वामीग्रह मंगल है।
  • सूर्य गुरु व चन्द्र मित्र ग्रह हैं।

अंक राशिफल 20 फरवरी 2021: आज 20 फरवरी  2021 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा से प्रभावित है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।

आज 20:02:2021 का भाग्यांक 09 हुआ। 09का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्र मित्र ग्रह हैं। अंक 03 ,09 तथा 02 आपस मे मित्र अंक हैं।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है।

शनि ,बुध व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 02 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव:

पढ़ें अपना 20 फरवरी 2021 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 03 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब :आज मंगल व चन्द्रमा  व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 09 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख: मंगल पेट से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग: लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज के भाग्यांक 09 व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग जॉब  में प्रोमोशन प्रदान का मार्ग प्रशस्त करेगा। सूर्य,चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव व्यवसाय में  लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख:श्वांश रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग:सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज का भाग्य स्वामी मंगल व्यवसाय में सफलता देंगे। जॉब में अंक 09 नामांक के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे।             स्वास्थ्य सुख: चन्द्रमा कफ विकार दे सकता है।
शुभ रंग:हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब:  व्यवसाय में अंक 02 व 06 का प्रभाव उन्नति देगा। चंद्रमा व मंगल जॉब में  सफलता देगा।
स्वास्थ्य:  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग:आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 06 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है।बिजनेस में जन्मांक 01 व 03 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।         स्वास्थ्य: श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:बैगनी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब:व्यवसाय में जन्मांक 02 व 09 के जातक  से सफलता मिलेगी। मंगल व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:04 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब:  जन्मांक 09 के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी मंगल व आज के अंक के स्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट बिजनेस के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग:लाल 

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब:चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव जॉब में प्रोमोशन दे सकता है ।अंक 01 व 09 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग:आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब: इस अंक का स्वामी व भाग्यस्वामीमंगल जॉब में प्रोग्रेस देते हैं।व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख:मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग:लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल