लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 सितंबर, 2020: अच्छी सेहत के लिए 04 अंक वाले करें ये काम, इस अंक वाले रखें ध्यान

Updated Sep 20, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 20 September 2020
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को उदर रोग से हो सकती है परेशानी।
  • 04 अंक के जातकों को नैकरी में मिलेगी प्रगति।
  • नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है 09 अंक के लोगों को।

अंक राशिफल 20 सितंबर: आज 20 सितम्बर है। 20 का संयुक्त अंक  वैभव व प्रसिद्धि का है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 सितंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। भग्यांक 03 व जन्मांक 05 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य  के द्रव्यों गुड़ व गेहूं इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 व 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 04 व 08 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 04 भव 07
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा मित्र हैं। आज व्यवसाय में कुछ नया कार्य जोड़ सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य- कफ विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगा। जॉब में प्रगति का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको अपने जॉब में उन्नति देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी विशेष कार्य के दबाव को महसूस करेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04 व 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय  में सफलता का है। शनि व चन्द्रमा जॉब में मानसिक तनाव दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02 व 03
जॉब व व्यवसाय- छात्र जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल