लाइव टीवी

अंकज्योतिष 21 फरवरी 2020: 04 अंक वालों का रुका हुआ कार्य होगा पूरा, जानें 21 फरवरी के दिन किसका होगा लाभ

Updated Feb 21, 2020 | 07:00 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 21 फरवरी का अंक राशिफल...

Loading ...
Ank Jyotish Horoscope 21 Feb
आज 21 फरवरी है। यह अंक 03से प्रभावित है। यह अंक गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। आज अंक 01 ,03 व 09 का अंक शुभ है। जन्मांक का अलग अलग महत्व व प्रभाव है। जहां अंक 1 सूर्य का अंक है,3 गुरु का तो वहीं अंक 8 शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज 21 फरवरी है। 03 गुरु का अंक है। अंक 1 का स्वामी सूर्य है जो कि अंक 8 का शत्रु अंक है। जीवन में कर्म का महत्व सबसे ज्यादा है लेकिन उसके साथ साथ प्रारब्ध भी तो रहेगा। भाग्य की प्रगति में अंकों तथा उससे संबंधित ग्रहों की महती भूमिका है। आइए अंक ज्योतिष अपने जन्मांक  से जानते हैं आज ग्रहों के प्रभाव का फल-
 
  1.  अंक1- आज अंक 2 तथा 3 शुभ अंक है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
  2. अंक2- अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। गृह  कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज  व्यवसाय में  थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आपका आज का शुभ रंग है सफेद। गाय को पालक खिलाएं। अंक 2 तथा 7 से व्यवसाय में लाभ होगा।
  3.  अंक3-   अंक 3 तथा 6 आजके आपके शुभ अंक हैं। छात्रों के जॉब में प्रगति के संकेत हैं। व्यवसाय में शुभ अवसर की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
  4. अंक 4- आज अंक 5 तथा 7 शुभ अंक हैं। मित्रों संग यात्रा हो सकती है। अंक 1 या 8 के भाग्यांक के साथ नए व्यावसायिक अनुबंध होने की संभावना है जिससे कोई रुका कार्य बनेगा। हरा रंग शुभ है।
  5. अंक5- अंक 4 तथा 8 आज आपके लिए शुभ है। आज का दिन व्यवसाय के प्रगति में सहायक है। छात्र उन्नति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी रहेगी। वस्त्र का दान करें।
  6. अंक6-  आज अंक 3 तथा 9 शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिवस प्रगतिकारक  है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष से मन प्रसन्न रहेगा। नारंगी रंग शुभ है। मित्रों से लाभ होगा।
  7. अंक7-  आज अंक 4 तथा 8 शुभ अंक है। जॉब में प्रगति होगी। राजनीति के दृष्टिकोंण से आज का दिन बहुत बेहतर नहीं होगा। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है।
  8. अंक8-  अंक 2 तथा 6 आज के लिए शुभ अंक है। अंक 2 तथा 6 नामांक का कोई पुराना मित्र आपको लाभान्वित करेगा। आज धन की प्राप्ति होगी। किसी संत के आशीर्वाद से मन प्रसन्न रहेगा। नीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।
  9. अंक9- अंक 2 तथा 5 आज आपके लिए शुभ अंक है। छात्र लाभान्वित रहेंगे। जॉब बदलने का बेहतर अवसर मिल रहा है। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल