लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 सितंबर, 2020: भैरो जी की पूजा करें 1 जन्मांक के जातक, ये है आज का भाग्यांक

Updated Sep 22, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 22 September 2020
मुख्य बातें
  • 22 का संयुक्त अंक दो बार 02 यानी चन्द्रमा से प्रभावित बहुत ही शुभ होता है।
  • आज का भाग्यांक 08 हुआ।
  • 08 का स्वामीग्रह शनि हुआ।

अंक राशिफल 22 सितंबर: आज 22 सितम्बर है। 22 का संयुक्त अंक दो बार 02 यानी चन्द्रमा से प्रभावित बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। एकल अंक में यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है।

भाग्यांक 08 हुआ। 08 का स्वामीग्रह शनि हुआ। ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 22 सितंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: सूर्य व राहु मित्र नहीं होते हैं।आज जॉब व व्यवसाय में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।धन का व्यय होगा। अंक 07  का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख:आज हेल्थ से प्रॉब्लम आ सकती है।राहु से सम्बंधित द्रव्य उड़द का दान करें। भैरो जी की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:01
आर्थिक स्थिति व जॉब:चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफलता दे सकता हैं।
स्वास्थ्य: उदर जनित रोगों से समस्या आ सकती है।              

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:04 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय में आशातीत सफलता है। गुरु व शनि का सपोर्ट है। व्यवसाय में जन्मांक 08 के व्यक्ति से
कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य में बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। तिल का दान श्रेयष्कर है। 
स्वास्थ्य: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज व्यवसाय में भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।जॉब को लेकर राहु सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य: हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:03 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब:आज व्यवसाय में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।जॉब की स्थिति बेहतर रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख:बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग:हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में थोड़ी कठिनाई मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य के  आरम्भ का संयोग बन सकता है।
स्वास्थ्य सुख:आज हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग:लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: शनि व राहु  व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष देंगे।भाग्यांक 08 का सहयोग जॉब में रहेगा।
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब:: व्यवसाय के लिए बेहतर समय है।मंगल व शनि प्रगति देगा।जॉब में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख: राहु  व मंगल उदर विकार दे सकता है।
शुभ रंग:लाल व पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल