
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 23 अक्टूबर
Aaj ka ank Rashifal (Numerology): सफलता का बहुत महत्व है। अंक का अपना महत्व है। हर अंक का अपना प्रभाव तथा ग्रह फल है। 01 से 09तक के अंक के स्वामी ग्रह हैं। प्रत्येक दिन जन्मांक के अनुसार दिवस फल होता है। आइए देखते हैं दिनांक 23 अक्टूबर का अंक ज्योतिष के आधार पर जन्मांक फल-
जन्मांक तथा दिनांक 23 अक्टूबर का राशिफल-
- अंक 1- अंक 5 तथा 7 आजके आपके मित्र अंक हैं। आज मन आनंदित रहेगा। धार्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। छात्रों को थोड़ा संघर्ष करना होगा।
- अंक 2-अंक 6 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 07 तथा 09 जन्मांक के व्यक्ति के साथ नई बिजेनस पार्टनरशिप हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। किसी प्रिय मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी।
- अंक 3- अंक 1तथा 5 आजका आपका शुभ अंक है। आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को भोजन दें। तिल का दान करें।
- अंक 4-अंक 1 तथा 3 आजका आपका शुभ अंक है। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत शुभ है। राजनीति में लोग किसी बड़ी समस्या से आज उबर जाएंगे। व्यवसाइयों के लिए सफलता भरा दिवस रहेगा।धन का व्यय होगा। सफेद रंग शुभ है। गरीबों को भोजन दें।
- अंक 5- अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। छात्रों को लाभ होगा,वे अपने आत्मबल को बनाए रखें। मित्रों की सहायता से कोई लम्बित कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। आज धन आगमन के संकेत हैं।
- अंक 6-अंक 2 तथा 4 आजका आपका शुभ अंक है। आपका मन सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में लगेगा। आसमानी रंग शुभ है। धन के व्यय होने के संकेत हैं। गाय की सेवा कीजिए।
- अंक 7- अंक 1 तथा 3 आजका आपका शुभ अंक है। घर का शैक्षिक वातावरण आपके बच्चों के मनोनुकूल रहेगा। आज लोगों से अपेक्षा कम रखें। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।
- अंक 8-अंक 6 तथा 8 आज आपके लिए शुभ है। अंक 8 आज आपको लोहे या इलेक्ट्रॉनिक के व्यवसाय में लाभ देगा। कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज अचानक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में उत्साह रहेगा। पीला रंग शुभ है।
- अंक 9-अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ रंग है। आज मित्रों संघ घूमने का दिन है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति होगी। लाल रह सफेद रंग शुभ है। यह अंक मंगल का है इसलिए गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाइए।