लाइव टीवी

अंकज्योतिष 24 अगस्त: 07 जन्मांक वाले जॉब में न करें कोई लापरवाही, जानिए अपना आज का अंकफल

Updated Aug 24, 2020 | 04:15 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 24 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
ank jyotish rashifal 24 august 2020
मुख्य बातें
  • 24 का संयुक्त बहुत ही सफलता देता है
  • यह अंक व्यवसाय के लिए शुभ है
  • 02 जन्मांक वाले बजरंगबाण का पाठ करें

अंक राशिफल 24 अगस्त: आज 24 अगस्त है। 24 का संयुक्त बहुत ही सफलता देता है। यह अंक व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह अंक 6 यानी शुक्र से प्रभावित है। शुक्र का मित्र ग्रह बुध व शनि है। आज का भाग्यांक 09 है। 09 का स्वामी मंगल है।अंक 08 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 05 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव रहेगा। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- आज हेल्थ से प्रॉब्लम आ सकती है। गेहूं का दान करें। 
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में संघर्ष है। चन्द्रमा व शुक्र जॉब में भी उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्यांक 09 का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर होगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। व्यवसाय सुखद है।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन बहुत ही मंगलमय है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 09 व 06 से उन्नति है। जॉब में कोई भी लापरवाही मत करें।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक--02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में प्रगति है। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक--01
आर्थिक स्थिति व जॉब-  बुध व मंगल के प्रभाव से वाणी से लाभ मिलेगा। धन का आगमन होगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल