लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 24 जनवरी, 2021: बहुत ही शुभ और मंगलकारी है 24 का संयुक्त अंक, जानें अपना अंकफल

Updated Jan 24, 2021 | 05:45 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 24 January 2021: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही आपका जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए रविवार को अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
24 जनवरी का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 24 का संयुक्त एकल अंक 6 की तरह करेगा व्यवहार।
  • 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है वैभव का कारक ग्रह।
  • शुक्र है शनि व बुध का मित्र ग्रह, जानिए आज का अंकफल।

अंक राशिफल 24 जनवरी: आज 24 जनवरी 2021 है। 24 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 06 के जैसा बिहैव करेगा। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र वैभव का कारक ग्रह है। शुक्र, शनि व बुध का मित्र ग्रह है।आज का भाग्यांक 03 होगा।अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु है।

अंक 01 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 24 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक- 01
आज का शुभ अंक- 02 व 03
 आर्थिक स्थिति व जाँब- आज सूर्य व गुरु जाँब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में राहु व शुक्र प्रोमोशन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक- 02
आज का शुभ अंक- 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में प्रगति है। आज व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा श्वांस रोग दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक- 03
आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है।गुरु जाँब में उन्नति प्रदान करेगा।व्यवसाय में अंक 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक- 04
आज का शुभ अंक- 06 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 01 व 09 से प्रोन्नति मिलेगी। राहु व गुरु जाँब परिवर्तन का विचार दे सकता है।अंक 03 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक- 05
आज का शुभ अंक- 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक- 06
आज का शुभ अंक- 04 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज का भाग्यांक 03 जाँब में सफलता देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी


Ank rashifal today: जन्मांक- 07
आज का शुभ अंक- 05 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में प्रोमोशन सम्भव  है। व्यवसाय सफल रहेगा।अंक 03 व 06 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक- 08
आज का शुभ अंक- 03 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु जाँब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में किसी नए कार्य की तरफ मुड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- नीला व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक- 09
आज का शुभ अंक- 02 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- मंगल व गुरु का सपोर्ट है। जाँब में उन्नति है। व्यवसाय में भी शुभ लाभ  है। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल