लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 27 फरवरी, 2021: आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 27 का संयुक्त अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Feb 27, 2021 | 06:08 IST

Ank rashifal, Today Numerology 27 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार जन्म वाला दिन ही होता है आपका जन्मांक। यह 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 27 February 2021
मुख्य बातें
  • 27 का अंक एकल अंक 9 की तरह करेगा व्यवहार।
  • धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक हैं ये संयुक्त अंक।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा।

अंक राशिफल 27 फरवरी: आज 27 फरवरी 2021 है। 27 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। आज 27-02-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा।

अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। मंगल, गुरु व सूर्य का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 09 के मित्र अंक 1,3 तथा 2 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 27 फरवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय अंक 07 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व मंगल मित्र हैं। सूर्य व मंगल आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक-01 
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 07 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय-गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।मंगल के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-स्किन  विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04- आज का शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:जन्मांक 05- आज का शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक06- आज का शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में अंक व भाग्यांक 07 व 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। मंगल व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में केतु व मंगल  का सपोर्ट रहेगा। जॉब में उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल