लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 27 सितंबर, 2020: 05 और 07 अंक वालों की नौकरी में तनाव के संकेत, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Sep 27, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 27 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 27 September 2020
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों की जॉब में तनाव के संकेत हैं।
  • सुंदरकांड का पाठ करें 08 अंक के लोग।
  • 09 अंक के लोग योग व ध्यान करते रहें।

अंक राशिफल 27 सितंबर:  आज 27 सितंबर है। 27 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल गुरु व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 1, 3 तथा 2 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 27 सितंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 व 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य व मंगल मित्र हैं। भग्यांक 03 व जन्मांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों ताम्र पात्र इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 व 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 03 व 07 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। मन की एकाग्रता बनाए रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व मंगल मित्र हैं। आज जॉब में कुछ नया पद जोड़ सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05 व 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के निर्वहन का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र  का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में अंक04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03 व 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से संतोष व आनन्दित महसूस करेंगे। व्यवसाय में कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्नोफिलिया के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि व मंगल अनुकूल हैं। आज का दिन व्यवसाय व जॉब में सफलता का है। मंगल जॉब में तनाव दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में आनन्द के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्यांक 04 का सपोर्ट रहेगा।मंगल आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे।
स्वास्थ्य- खान पान पर नियंत्रण रखें। योग व ध्यान करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल