लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 दिसंबर 2020: 6 अंक वालों को शनि व सूर्य देगा जॉब उन्नति, जानें आज का अंकफल राशिफल

Updated Dec 28, 2020 | 05:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 December 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
ank jyotish rashifal 28 December 2020
मुख्य बातें
  • अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है।
  • यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है।
  • यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।

अंक राशिफल 28 दिसंबर​:  आज 28 दिसम्बर  2020 है।28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 08 हुआ।08 का स्वामीग्रह शनि है।सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। शनि ,बुध व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

पढ़ें अपना 28 दिसंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक--02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब -आज शनि व सूर्य  व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ तनाव भी प्रदान कर सकते हैं।अंक 01 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख-सूर्य नेत्र से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के अंक स्वामी चन्द्रमा व भाग्यांक 08  का सपोर्ट जॉब व व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। सूर्य व शनि का प्रभाव रिश्तों में तनाव देगा।
स्वास्थ्य सुख-उदर रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- बैगनी

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-  व्यवसाय में अंक 03 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। शनि व्यवसाय में सफलता देगा।
स्वास्थ्य-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक- 06 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जॉब में जन्मांक 04 व 07 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।      स्वास्थ्य- नेत्र  रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-02 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में जन्मांक 04 व 09 की सहायता से सफलता मिलेगी। शनि व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद


Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी शनि व आज का अंक स्वामी सूर्य का सपोर्ट जॉब में परिवर्तन के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-नारंगी 

Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-06 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-सूर्य व शनि का प्रभाव व्यवसाय में परेशानी दे सकता है ।अंक 01 व 03 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख में बाधा है।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी मंगल व सूर्य जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस दे सकते हैं।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल