लाइव टीवी

अंकज्योतिष 28 दिसंबर 2019: 6 अंक वालों को प्राप्त हो सकता है धन, पढ़ें शनिवार का अंकफल

Updated Dec 28, 2019 | 07:00 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 28 दिसंबर का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 28 दिसंबर

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 28 दिसंबर है। 28 का अंक 01 से प्रभावित रहेगा। अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। गुरु तथा चंद्रमा का मित्र ग्रह है। अंक 01 सूर्य का तथा 02 चंद्रमा का अंक है। अंक 2, 3 तथा 9 इसके परम मित्र अंक हैं। हमारा जीवन कर्म के परिणाम के साथ- साथ भाग्य से भी प्रभावित होता है। जीवन अंकों से प्रभावित होता है। हर अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न अंकों का भिन्न- भिन्न फल प्रदान करता है। अपनी जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं, यही आपका जन्मांक होगा। अब जन्मांक के आधार पर जानें कैसा होगा आपका आज 28 दिसंबर का दिन।

अंक ज्योतिष 28 दिसंबर 

  1. अंक 1- अंक 3 तथा 7 आज आपके मित्र अंक हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। लाल रंग शुभ है।
  2. अंक 2- अंक 5 तथा 7 आज आपके मित्र अंक हैं। आज धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख में कुछ कमी है। व्यवसाय में उन्नति संभव है। हनुमान जी के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद रंग शुभ है।
  3. अंक 3- अंक 07, 05 तथा 04 आज आपके शुभ अंक हैं। आज आपका अरमान पूर्ण हो सकता है। आज का दिन छात्रों के लिए लाभ का है। बजरंगबाण का पाठ करें। वाणी पर संयम रखें। नारंगी रंग शुभ है।
  4. अंक 4- अंक 3 तथा 9 शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन के व्यय की संभावना रहेगी। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ रहे हैं। तिल का दान करें। शिव के मंदिर जाएं। हरा  रंग शुभ है।
  5. अंक 5- अंक 2 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आज धन का आगमन हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से जाँब संबंधित लाभ होगा। करियर में उन्नति सम्भव है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। अन्न का दान करें। लाल रंग शुभ है।
  6. अंक 6- अंक 4 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक हैं। रुका कार्य बहुत आसानी से आज सम्पन्न होगा। धन प्राप्ति  के संकेत हैं। आसमानी रंग शुभ है। आज यात्रा हो सकती है। छात्रों को लाभ होगा।
  7. अंक 7- अंक 5 तथा 9आजका आपका शुभ अंक है। आज फिजूल खर्च पर संयम रखें। व्यवसाय में बहुत दिनों से चली आ रही समस्या समाधान की तरफ आ सकती है। जॉब के लिए बेहतर समय है। सफेद रंग शुभ है।
  8. अंक 8- अंक 4 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। अंक 2 तथा 9 भाग्यांक का व्यक्ति आपको लाभ देगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनीतिज्ञों को संघर्ष करना होगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
  9. अंक 9- अंक 3 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। आज धन व्यय के संकेत हैं। अंक 1 व 9 का  छात्रों को लाभ मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। अचानक कहीं यात्रा का संयोग बन सकता है। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल