लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 दिसंबर 2020: 4 अंक वालों को जॉब में मिलेगी प्रोग्रेस, अंकफल से जानें सेहत का हाल

Updated Dec 29, 2020 | 05:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 29 December 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
ank jyotish rashifal 29 December 2020
मुख्य बातें
  • 29 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी हैै।
  • यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है।
  • यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा।

अंक राशिफल 29 दिसंबर​:  आज 29 दिसम्बर है। 29 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी हैै। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 09 का स्वामी मंगल, गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। 

पढ़ें अपना 29 दिसंबर का अंकफल

Ank rashifal today: 1जन्मांक01--शुभ अंक-02 व 09  
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्यांक स्वामी मंगल का प्रभाव आपको जॉब व व्यवसाय में कोई बड़ी सफ़लता दे सकता है। 
स्वास्थ्य- हेल्थ से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  2जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 06
जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य--नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today:  3जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
जॉब व व्यवसाय-गुरु व मंगल व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में मंगल प्रोमोशन दे सकता है। अंक 03 व भाग्यांक 09 का सहयोग  जॉब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य--- बीपी से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  4जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 08
जॉब व व्यवसाय-जॉब में प्रोग्रेस हो सकता है। व्यवसाय में लाभ का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता है।      

Ank rashifal today:  जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07
जॉब व व्यवसाय- शनि जॉब में एकाएक कोई नवीन पद दे सकता है। व्यवसाय में अंक 09 के सपोर्ट से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today:  6 जन्मांक06-शुभ अंक-05 व 08
जॉब व व्यवसाय- मीडिया व बैंकिंग फील्ड के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  7जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 06
जॉब व व्यवसाय-- जॉब में केतु व मंगल के प्रभाव से तनाव हो सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  8जन्मांक08-शुभ अंक-05 व 07
जॉब व व्यवसाय--इस अंक का स्वामी शनि है। आज शनि व मंगल व्यवसाय में एकाएक लाभ दे सकते हैं । जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- मंगल शुगर के रोगियों को परेशान कर सकते हैं। मसूर का दान करें।

Ank rashifal today:  9जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02
जॉब व व्यवसाय-मंगल भाग्यस्वामी भी है व इस अंक का स्वामी भी है। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। 
स्वास्थ्य-उदर विकार की सम्भावना रहेगी। अन्न दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल