लाइव टीवी

अंकज्योतिष 29 फरवरी 2020: आज विवादों में आ सकते हैं 07 अंक वाले, जानें आपके लिए कैसा होगा शनिवार का दिन

Updated Feb 29, 2020 | 07:36 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 29 फरवरी का अंक राशिफल...

Loading ...
Ank Jyotish Horoscope 29 Feb
Ankfal, 29 February 2020: आज 29 फरवरी है। अंक 2 का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। अंक 3 तथा 1 इसके परम मित्र अंक हैं। आज मन को एकाग्र करें तथा धार्मिक कार्य करें। जीवन में कर्म सबसे आवश्यक है। हम कर्म तो करते हैं लेकिन उसके हिसाब से आवश्यक नहीं है कि हमको फल की प्राप्ति भी हो। प्रत्येक अंक के स्वामी ग्रह होते हैं। अंकों के मित्र व शत्रु अंक होते हैं। प्रत्येक दिन तथा ग्रहों के गोचर के हिसाब से हमारा भाग्य संचालित होता है। सफलता के लिए आवश्यक है कि दोनों को मिलाकर चला जाय। आइये इसी क्रम में आज के प्रभाव को जानें- 
 
दिनांक 29 फरवरी का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-
  1. अंक - आज अंक 2 तथा 7 आपका शुभ अंक है। अपने कैरियर को लेकर अति उत्साहित रहेंगे। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लाल रंग शुभ है।
  2. अंक - अंक 3 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। आज आप सफल रहेंगे। धन का व्यय रहेगा। नेत्र विकार की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है।
  3. अंक-अंक 2 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। अन्न  दान करें।
  4. अंक-अंक 1 तथा 4 आजका आपका शुभ अंक है। जीवन में कुछ मोड़ ऐसे आते हैं जब सोचना पड़ता है कि क्या करें, फिलहाल असमंजस में रहेंगे। श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद रंग शुभ है।
  5. अंक-अंक 4 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होने वाली हैं।  नारंगी रंग शुभ है।
  6. अंक-अंक 3 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में आज का दिन कुछ नए कार्यों के शुभारंभ के लिए है। आसमानी रंग शुभ है।
  7. अंक- अंक 4 तथा 8 आजका आपका शुभ अंक है। आज का दिन आपको विवादों में ला सकता है। जल्दबाजी  में निर्णय मत लें। लाल  रंग शुभ है।
  8. अंक-अंक 2 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। शनि प्रधान यह अंक आज आपको सफलता दिलवाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है।
  9. अंक- अंक 3 तथा 6 आजका आपका शुभ अंक है। आज किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। गाय को केला खिलाएं। नीला  रंग शुभ है। गरीबों में कम्बल व अन्न दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल