लाइव टीवी

अंक ज्योतिष: इन मूलांक के छात्रों को मिलेगी सफलता, पढ़ें 30 जनवरी का अंक राशिफल

Updated Jan 30, 2020 | 07:00 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 30 जनवरी का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 30 जनवरी है। यह संयुक्त अंक बहुत ही प्रभावी व धन प्राप्ति का है। ज्योतिष में प्रत्येक अंक का अपना महत्व है। अंक 3 का स्वामीग्रह गुरू है। अंक 3 सम्पन्नता तथा वैभव प्रदान करता है। यह 2 व 9 का मित्र अंक है।ज्योतिष में कर्म फल के साथ साथ भाग्य का भी अहम महत्व है। प्रत्येक अंक का स्वामी ग्रह है जो उसका संचालक है। जहां अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है वहीं अंक 9 मंगल का करता है।प्रत्येक अंक का जन्मांक के अनुसार आज का दिवस फल-

अंकज्योतिष 30 जनवरी 2020

  • अंक 1- अंक 3 तथा 7 आज का शुभ अंक है।   मित्रों के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा।  पीला रंग शुभ है।
  • अंक 2-अंक 4 तथा 9 आज आपका शुभ अंक रहेगा। व्यापार में किसी नई योजना पर कार्य प्रारंभ करेंगे। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।गरीबों को कम्बल दें।
  • अंक 3- अंक 3 तथा 8 शुभ अंक है। 3 गुरु का अंक है जो अंक 1 तथा 2 का अच्छा पार्टनर है।आज अच्छा लाभ मिल सकता है। नीला रंग शुभ है। आज व्यवसाय में उन्नति दिख रही है।
  • अंक 4- अंक 5 तथा 8 आज के शुभ अंक हैं। आज यात्रा के संयोग बन जाएंगे। अंक 3 तथा 7भाग्यांक वाले व्यक्ति के साथ बिजनेस कीजिये। धन व्यय के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।
  • अंक 5- अंक 2 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आज आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज किसी नवीन योजना का कार्य आरंभ करेंगे। कत्थई रंग शुभ है।
  • अंक 6-अंक 4 तथा 6 आज के शुभ अंक हैं। जमीन या मकान संबंधी कोई कार्य पूर्ण हो सकता है।आज  मन अशांत रहेगा। अन्न दान  करें। गुलाबी रंग शुभ है।
  • अंक 7- अंक  2 व  9 आज का आपका लकी नम्बर है।  व्यवसाय में किसी भाग्यांक 1 या 3 के व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। धन का आगमन  होगा। लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
  • अंक 8-अंक 1 तथा 6 आज के शुभ अंक हैं। अंक 3 अंक 7 के साथ राजनीति में सफलता देगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  • अंक 9- अंक 3 आज के लिए शुभ अंक हैं। कई समस्याओं का समाधान करेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल