लाइव टीवी

अंकज्योतिष 30 मार्च 2020: 8 अंक वालों को आज होगी धन की प्राप्ति, अंक शास्त्र से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated Mar 30, 2020 | 06:20 IST

Aaj Ka Rashifal | Daily Numerology Horoscope | अंक ज्योतिष 30मार्च 2020: 03 अंक वाले आज व्यवसाय मेंं उन्नति करेंगे। पढ़ें सोमवार का अपना अंक राशिफल aj ka Subhank Rashifal Prediction

Loading ...
Ank Jyotish

 Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 30 मार्च है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह अंक 03 की तरह फल देगा।अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक का अपना महत्व है। 03 का अंक बहुत शुभ है।अंक 3 का स्वामी ग्रह गुरू है। अंक 3 सम्पन्नता तथा वैभव प्रदान करता है। यह 2 व 9 का मित्र अंक है।ज्योतिष में कर्म फल के साथ साथ भाग्य का भी अहम महत्व है।प्रत्येक अंक का स्वामी ग्रह है जो उसका संचालक है।जहां अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है वहीं अंक 9 मंगल का करता है।

दिनांक 30 मार्च का अंक ज्योतिष के आधार पर अंकफल

  1. अंक 1: अंक 3 तथा 7 आज का शुभ अंक है। लाल रंग शुभ हैै। मित्रों के सहयोग से आध्यात्मिक मार्ग की तरफ मुड़ेंगे।
  2. अंक 2: अंक 1 तथा 6 आज आपका शुभ अंक रहेगा। छात्र किसी नई योजना पर कार्य प्रारंभ करेंगे। दुर्गासप्तसती का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।
  3. अंक 3: अंक 2 तथा 6  शुभ अंक है। 3 गुरु का अंक है जो अंक 1 तथा 9 का अच्छा पार्टनर है। हरा रंग शुभ है। आज व्यवसाय मेंं उन्नति दिख रही है।
  4. अंक 4: अंक 2 तथा 7 आज के शुभ अंक हैं।आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान के संयोग बन जाएंगे। अंक 2 तथा 9 भाग्यांक वाले व्यक्ति के साथ बिजनेस कीजिये। नारंगी रंग शुभ है।
  5. अंक 5: अंक 1 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।आज किसी नवीन योजना पर कार्य आरंभ करेंगे।
  6. अंक 6: अंक 3 तथा 7 आज के शुभ अंक हैं। रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।आज मन अशांत रहेगा। गुलाबी रंग शुभ है।
  7. अंक 7: अंक 4 और 8 आज का आपका लकी नम्बर है।  व्यवसाय में किसी भाग्यांक 2 या 9 के व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।
  8. अंक 8: अंक 2 तथा 7 आजके शुभ अंक हैं। अंक 4 अंक 6 के साथ व्यवसाय में सफलता देगा। आज धन प्राप्ति हो सकती है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  9. अंक 9: अंक 3 तथा 2 क्रमशः गुरु व  सूर्य प्रधान होते हुए आज के लिए शुभ अंक हैं। हेल्थ बेहतर रहेगा।कई समस्याओं का समाधान  होगा। पीला रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल