लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 30 सितंबर, 2020: 06 अंक वालों के व्यवसाय में होगा तनाव, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Sep 30, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 30 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 30 September 2020
मुख्य बातें
  • 01 अंक वाले लोग करें सूर्य उपासना करें।
  • अच्छी रहेगी 05 अंक वालों की सेहत।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें 09 अंक वाले लोग।

अंक राशिफल 30 सितंबर: आज 30 सितंबरहै। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 30 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 07 होगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। 07 का स्वामी केतु है।गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है। अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 30 सितंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व केतु व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष प्रदान करेंगे।  सूर्य उपासना करें। गुरु यश तथा प्रतिष्ठा देंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग  से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। केतु आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा व आय प्राप्ति के नए स्रोत बना सकता है। 
स्वास्थ्य सुख- स्किन विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व गुरु व्यवसाय में अकस्मात धन का आगमन कराएगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा का सहयोग भविष्य में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन व्यवसाय में कुछ नवीन सोच का है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में सफलता का दिवस है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। 
शुभ रंग- लाल व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में तनाव हो सकता है। केतु कभी कभी कार्य बाधा देता है।
स्वास्थ्य सुख- पित्त जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग- पीला व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी भी अंक स्वामी केतु है।जॉब व व्यवसाय में लाभ है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक03 व 07 का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में गुरु धन व मंगल आत्मबल देंगे। गुरु व केतु का प्रभाव आपको जॉब को लेकर तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग की सम्भावना रहेगी। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल