लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 31 जनवरी, 2021: 31 का अंक देता है थोड़ा संघर्ष, पढ़ें रविवार का अंकफल

Updated Jan 31, 2021 | 05:46 IST

Ank rashifal, Today Numerology 31 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है जो 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
ank jyotish rashifal 31 january 2021
मुख्य बातें
  • 31 का संयुक्त अंक अंक 04 की तरह करेगा काम।
  • 01 सूर्य व 03 गुरु का है प्रतीक।
  • 31 का संयुक्त कभी कभी देता है थोड़ा संघर्ष।

अंक राशिफल 31 जनवरीआज 31 जनवरी 2021 है। 31 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। अंक 01 सूर्य व 03 गुरु का प्रतिनिधित्व करता है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी देर में सफलता देता है।।यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। आज का भाग्यांक 01 हुआ। अंक 01 का स्वामी सूर्य है।

आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 31 जनवरी का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में सूर्य सफलता दे सकता है।जाँब में अपने कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे । जन्म अंक 03 व 09 वाले अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--01 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब--व्यवसाय में भाग्यांक 01 कोई नया बिजनेस डील देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। जाँब करने वाले लोग राहु व चन्द्रमा के कारण थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। 
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग--नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में भाग्य स्वामी सूर्य प्रोमोशन का लाभ दे सकते हैं।व्यवसाय में अंक 03 व 01 की सहायता से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में नेत्र रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में किसी नवीन कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-- आज जाँब व व्यवसाय में अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग की सम्भावना हो सकती है।
शुभ रंग-बैगनी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब--व्यवसाय से सम्बंधित लोग लाभ में रहेंगे। जाँब में अंक 01 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।           स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ रंग- नारंगी
 

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-02 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब--जाँब से सम्बद्ध लोग थोड़ा तनावग्रस्त हो सकते हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग---लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--04 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-- सूर्य व शनि जाँब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से तनाव की संभावना  है।
स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग--पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में सूर्य व मंगल  किसी नवीन जिम्मेदारी को दिलवा सकते हैं। राहु व मंगल व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल