लाइव टीवी

अंकज्योतिष 4 अप्रैल 2020: 01 अंक वालों को हो सकता है मानसिक कष्ट, जानें अपना आज का अंक राशिफल

Updated Apr 04, 2020 | 06:02 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 4 अप्रैल का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 4 अप्रैल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 04 अप्रैल है। अंक 4 राहु का प्रतिनिधित्व करता है। याद रहे सूर्य तथा चंद्रमा राहु के शत्रु ग्रह हैं। अंक 01 सूर्य का तथा 02 चंद्रमा का अंक है। यह नम्बर 08 का परम मित्र है। कर्म के साथ अंक के कारक ग्रह भी व्यक्ति की प्रगति को निर्धारित करता है। प्रत्येक अंक अपना महत्व है। कर्म ही पूजा है। हमें कर्म के प्रति समर्पित रहना चाहिए। ग्रहों की अनुकूलता ही कर्मपथ को आसान बना देती है। हम जिस युग में जीते हैं वहां सफलता का बहुत महत्व है। अंक का अपना ग्रह स्वामी है। उसके मित्र तथा शत्रु अंक भी हैं। हर अंक का अपना प्रभाव तथा ग्रह फल है। 01 से 09तक के अंक के स्वामी ग्रह हैं। प्रत्येक दिन जन्मांक के अनुसार दिवस फल होता है। आइए देखते हैं आजका का अंक ज्योतिष के आधार पर जन्मांक फल-

पढ़ें अपना 04 अप्रैल का अंकफल


1. अंक 1: अंक 2 तथा 7 आज के आपके मित्र अंक हैं। मानसिक कष्ट की संभावना रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष करना होगा।

2. अंक 2: अंक 1 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। आज छात्रों को सफलता मिलेगी। 01 तथा 09 जन्मांक के व्यक्ति के साथ नई बिजेनस पार्टनरशिप हो सकती है। नीला रंग शुभ है।

3. अंक 3: अंक 3 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है । आज का दिन  संघर्ष का है।  किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी दें। अन्न का दान करें।

4. अंक 4:  अंक 2 व 7 आज का आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय के लिए बहुत शुभ है। जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता भरा दिवस रहेगा। नीला रंग शुभ है।
                           
5. अंक 5: अंक 03 व 08 आज का आपका शुभ अंक है। छात्रों को लाभ होगा। मित्रों की सहायता से कोई लम्बित कार्य बनेगा। हरा रंग शुभ है। आज धन व्यय के संकेत हैं।

6. अंक 6: अंक 4 तथा 7 आज का आपका शुभ अंक है। धार्मिक कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करें।

7. अंक 7: अंक 9 आज का आपका शुभ  अंक है। आज का दिवस आपके विचारों के मनोनुकूल रहेगा तथा जो चाहेंगे वो हो जाना चाहिए। नीला रंग शुभ है ।                     
8. अंक 8: अंक 3 तथा 7 आज आप के लिए शुभ है। अंक 3 व 6 आज आपको व्यवसाय में लाभ देगा वहीं अंक 4 का यह मित्र अंक है जिससे  कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। हरा रंग शुभ है।

9. अंक 9: अंक 2 तथा 7 आज का आपका शुभ रंग है। आज नए बिजनेस प्रोजेक्ट को सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति होगी। पीला रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल