लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 6 दिसंबर: वैभव व ऐश्वर्य का कारक है 06 का स्वामी ग्रह शुक्र, जानें अपना आज का अंकफल

Updated Dec 06, 2020 | 05:00 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 6 December 2020: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही आपका जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, शनिवार का आपका दिन।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 6 December 2020
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के ग्रह नक्षत्रों का ज्ञान।
  • जानिए कब है राहुकाल और किस समय पड़ेंगे शुभ मुहूर्त।
  • अंकफल के लिए जन्म का दिनांक ही होता है आपका जन्मांक।

अंक राशिफल 6 दिसंबर: आज 06 दिसम्बर है। 06 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र वैभव व ऐश्वर्य का कारक ग्रह है। शुक्र शनि व बुध का मित्र ग्रह है। आज का भाग्यांक 04 होगा। अंक 04 जिसका स्वामी राहु है, इसका आज मित्र रहेगा। भाग्यांक स्वामी राहु शनि का परम मित्र है। अंक 05 व 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 6 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01, आज का शुभ अंक- 09
 आर्थिक स्थिति व जाँब --आज सूर्य व शुक्र व्यवसाय में उन्नति प्रदान करते हुए विकास करेंगे। जाँब में राहु एकाएक प्रोमोशन के चांस दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02, आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जाँब-- धन का आगमन हो सकता है। आज आप व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- राहु स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03, आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जाँब-- गुरु व राहु का प्रभाव आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा।जाँब में अंक 04 व 06 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक- 04, आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 03 व 06 से प्रोन्नति मिलेगी। अंक 04 का सपोर्ट उन्नतिकारक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  04 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब को लेकर सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- उत्तम है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06, आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज का भाग्यांक 04 व्यवसाय में सफलता देगा। धन आगमन की सम्भावना रहेगी।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07, आज का शुभ अंक-04 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब--जाँब में कार्यों की अधिकता से तनाव सम्भव  है। अंक 04 के सपोर्ट से कोई नया कार्य सम्पन्न होगा।अंक 03 व 06 का सहयोग सुखद है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग--लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08, आज का शुभ अंक--05 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी राहु व्यवसाय में कोई नया कार्य व धन का आगमन दे सकते हैं। जाँब में प्रोमोशन के मार्ग बन सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- नीला व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक- 09, आज का शुभ अंक--01 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-  जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में  थोड़ा संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल