लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 जुलाई, 2021 का अंक राशिफल, जन्मांक के अनुसार जानिए अपना भाग्यांक और अंकफल

Updated Jul 09, 2021 | 16:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज शनिवार का दिन।

Loading ...
10 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal
मुख्य बातें
  • 10 जुलाई 2021 का भाग्यांक रहेगा 04।
  • राहु शुक्र, शनि व बुध का है परम मित्र।
  • धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है 10 का संयुक्त अंक।

10 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 10 जुलाई 2021 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-07-2021 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है।

राहु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06, 07 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 10 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व राहु मित्र नहीं हैं।सूर्य आपको जॉब में तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर या नस सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व राहु मित्र नहीं हैं।जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी राहु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी राहु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्तियों  से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक भी 04 ही है। आज व्यवसाय में शुक्र व राहु का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी राहु व्यवसाय में आपके परफार्मेंस से आपको खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,राहु व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। सूर्य व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल