लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 12 अप्रैल, 2021: वैभव व प्रसिद्धि का कारक है 12 का संयुक्त अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Apr 12, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 12 April 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
12 अप्रैल अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • एकल अंक 3 की तरह कार्य करेगा 12 का संयुक्त अंक।
  • 03 का स्वामी गुरु ज्ञान, धर्म, आत्मबल व धैर्य का है प्रतीक।
  • अंक 03 के मित्र अंक हैं 1,2 और 9।

अंक राशिफल 12 अप्रैल: आज 12 अप्रैल 2021 है। 12 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। 12-04-2021 का भाग्यांक 03 ही रहेगा। मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 1,2 तथा 9 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु ज्ञान,धर्म,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 12 अप्रैल का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है।जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में नामांक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु का सहयोग रहेगा।शुक्र व गुरु उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु  कोई बाधा दे सकता है। जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-02 व 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में गुरु पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य-नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल