लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 17 अप्रैल, 2021: संघर्ष के साथ वैभव-प्रसिद्धि का कारक है 17 का संयुक्त, जानिए अंकफल

Updated Apr 17, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 17 April 2021: अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
17 अप्रैल अंक राशिफल, Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा 17 का संयुक्त अंक।
  • 01 सूर्य व 07 केतु से सम्बद्ध अंक हैं बहुत ही शुभ।
  • आज का भाग्यांक रहेगा 08, जिसका स्वामी ग्रह है शनि।

अंक राशिफल 17 अप्रैल: आज 17 अप्रैल 2021 है। 17 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 07 केतु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह संघर्ष के साथ वैभव व प्रसिद्धि का कारक भी है। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी शनि है। 17-04-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा।

शनि ,बुध व शुक्र आपस में परम मित्र हैं।अंक 08 के मित्र अंक 04,06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 17 अप्रैल का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- शनि का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 व जन्मांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-01 व 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:जन्मांक 04
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 07 से प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में शनि व बुध का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि का सहयोग जॉब में रहेगा। शुक्र उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व शनि कोई  बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व शनि नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शनि व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग बहुत ही उत्साहवर्धक है। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल