लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 18 जुलाई 2021: बहुत तेजी से फल देता है 18 अंक, जानें रविवार का अंकफल और भाग्यांक

Updated Jul 18, 2021 | 10:11 IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 July 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आज 18:07:2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज रविवार का दिन।

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा।
  • अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं।

18 जुलाई 2021 का अंक राशिफल:  आज 18 जुलाई 2021 है।18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है।

अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है।आज 18:07:2021का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है।अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 18 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।गुरु के द्रव्यों पीले फलों  का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:: जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक03
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:अंक व  भाग्य स्वामी गुरु तथा मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु के अंक 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक01 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 03 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।                स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।गुरु से सम्बंधित द्रव्यों चने की दाल व आम इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल