लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 18 जून, 2021: कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 18 का अंक, जानिए अंक राशिफल

Updated Jun 18, 2021 | 06:15 IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 June 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपके लिए शुक्रवार का दिन। अंक ज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है।

Loading ...
18 जून अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 02 का स्वामीग्रह है चन्द्रमा, 09 का स्वामी ग्रह है मंगल।
  • आज अंक 01 सूर्य व 08 शनि का रहेगा संयुक्त प्रभाव।
  • एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा 18 का संयुक्त अंक।

18 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 18 जून 2021 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01 सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है।

आज 18-06-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है।अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 18 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01--शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व चीनी का दान करें।

Ank rashifal today:  2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  3 जन्मांक03 - शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  4 जन्मांक 04- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक02 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 02 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व गुड़ इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल