लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 जून, 2021: बहुत ही शुभ व क्रिएटिव है 20 का संयुक्त अंक, जानिए अंक राशिफल

Updated Jun 20, 2021 | 05:17 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज रविवार का दिन।

Loading ...
20 जून अंक राशिफल, Ank jyotish
मुख्य बातें
  • एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा 20 का संयुक्त अंक।
  • चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में हैं परम मित्र।
  • अंक 02 के मित्र अंक हैं 1, 3 तथा 9।

20 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 20 जून 2021 है। 20 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-06-2021 का भाग्यांक 04  रहेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।

अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अंक 04 का स्वामी राहु ज्ञान, धर्म, व्यय, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यांक भी 04 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व राहु  कोई बाधा दे सकता है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी राहु व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल