लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 जुलाई 2021:यात्रा व तीर्थ करने का अंक है 21, जानें आज का अंकफल और भाग्यांक

Updated Jul 21, 2021 | 00:28 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 July 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आज 21:07:2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 01सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • अंक 01सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा।
  • 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ, मंगलमय व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
  • सन्युक्त अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है।

21 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 21 जुलाई 2121 है।21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ, मंगलमय व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है।यह यात्रा व तीर्थ करने का अंक है।  

अंक 01सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 21:07:2121का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं।अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य:कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के मित्रों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक02 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:जन्मांक06
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:जन्मांक07
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:केतु व भाग्य स्वामी शुक्र मित्र हैं।व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष के बाद सफलता है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य: शुक्र यूरिन विकार दे सकता है। सफेद वस्त्र या दही का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल