लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 जुलाई 2021: बहुत ही शुभ होता है 22 का संयुक्त अंक, जानें आज का अंकफल और भाग्यांक

Updated Jul 22, 2021 | 00:29 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 July 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आज 22:07:2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। केतु शुक्र,शनि व बुध का परम मित्र है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है।
  • यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है।
  • धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।

22 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 22 जुलाई 2021 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा।

04 का स्वामीग्रह राहु है। आज 22:07:2021 का भाग्यांक 07 रहेगा।अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। केतु शुक्र,शनि व बुध का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today:जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व राहु मित्र नहीं हैं।सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय::: जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी केतु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य:उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 07 मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में जन्मांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्य अंक 07 है।आज व्यवसाय में शुक्र व केतु का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: आज के दिन  शनि,राहु व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। राहु,केतु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में राहु, केतु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल