लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 25 मई, 2021: 1 अंक वालों की जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में होगी उन्नति, जानें अंकफल

Updated May 25, 2021 | 05:05 IST

Ank rashifal, Today Numerology 25 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Loading ...
अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 25 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 05 बुध से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।
  • यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।
  • यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।

25 मई 2021 का अंक राशिफल: आज 25 मई 2021 है। 25 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 05 बुध से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। 07 का स्वामी केतु है।25-05-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा।अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। बुध , शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं।अंक 08 के मित्र अंक 04,05 तथा 06 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। 

पढ़ें अपना 25 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01-शुभ अंक-09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शनि का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक02-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक03- शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय--आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पदोन्नति के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक07-शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय--व्यवसाय में केतु व शनि कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में नामांक 08 के मित्र की सहायता से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक08-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। केतु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक09-शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व शनि नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शनि व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य-नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल